सीतापुर, नवम्बर 6 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली इलाके में शराब के लिए रुपये न देना एक युवक को मंहगा पड़ गया। आरोपी ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लाल कुर्ती निवासी करन शर्मा के मुताबिक बुधवार को वह बहुगुणा चोराहे के तरफ गया था। रास्ते में लाल कुर्ती निवासी मुन्ना मिल गया। वह उसे रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। रुपये देने से इंकार करने पर वह गालियां देने लगा। विरोध पर आरोपी मुन्ना ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाने लगा। इंस्पेक्टर के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...