Sitapur News: विधि परामर्श केंद्र के पदाधिकारियों को बांटे परिचय पत्र
सीतापुर, सितम्बर 17 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा परिषद की ओर से संचालित विधि परामर्श केंद्र का परिचय पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें केंद्र के पदाधिकारियों और सदस्यों को परिचय पत्र देकर समाज सेवा और कानूनी जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि परिषद के मंडल अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी रहे, जबकि अध्यक्षता केंद्र अध्यक्ष रेखा द्विवेदी ने की। दोनों ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों व सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए। मंडल अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने कहा कि विधि परामर्श केंद्र आम लोगों को कानूनी जानकारी उपलब्ध कराने और न्याय पाने में सहयोग करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों से जरूरतमंद लोगों तक विधिक जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। केंद्र अध्यक्ष रेखा द्विवेदी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.