Sitapur News: विधायक ने बंद पड़े कार्य का किया निरीक्षण
सीतापुर, सितम्बर 6 -- Sitapur News: महमूदाबाद। विधायक आशा मौर्या ने रविवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सैलानी माता मंदिर से उनेरा-कसियापुर संपर्क मार्ग के बंद पड़े कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं मिला। विधायक ने निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए संबंधित ठेकेदार को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यदि सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से नहीं हुआ संबंधित ठेकेदार व जेई के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.