सीतापुर, सितम्बर 23 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में अवनीत कुमार और डॉ. तहसीलदार तमोली ने निर्णायक की भूमिका निभाई। परिणामों में कक्षा छह से आठ की चित्रकला में कुमारी प्रांशी प्रथम व साइफा द्वितीय रहीं। कक्षा नौ से 12वीं की चित्रकला में माधुरी ने पहला और लक्ष्मी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में पलक अवस्थी प्रथम रहीं, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में पिंकी देवी प्रथम तथा सीमा देवी द्वितीय स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: भाषण में वंशिका और चित्रकला में अफजानूर प्रथम कार्यक्रम के अंत में प्रधाना...