सीतापुर, सितम्बर 8 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। बदलते मौसम के बीच जिला अस्पताल में वायरल बुखार के सबसे अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। जिससे जिला अस्पताल की ओपीडी पर दबाव बढ़ गया है। मंगलवार को अस्पताल में 2324 मरीजों के पर्चे बने। इनमें करीब 500 मरीज बुखार और लगभग इतने ही नाक, कान व गले से जुड़ी परेशानी लेकर पहुंचे। मरीजों की भीड़ का असर पैथोलॉजी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। यहां प्रतिदिन करीब 3500 से 5000 जांचें की जा रही हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, बदन दर्द और नाक-कान-गले की समस्या लेकर पहुंचे हैं। मंगलवार को भी ओपीडी में सुबह से मरीजों की कतार लगी रही। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक करीब 500 मरीज वायरल बुखार से जुड़ी शिकायतों के साथ पहुंचे। अस्पताल की मरीज सूची में भी बुखार, ख...