Sitapur News: वन दरोगा से अभद्रता में लकडकट्टे पर मुकदमा
सीतापुर, अगस्त 12 -- Sitapur News: अटरिया। पुलिस ने वन विभाग के दरोगा के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक लकड़ट्टे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वन दरोगा निमिष सिंह ने शिकायत में बताया कि थाना क्षेत्र के बदनपुर बौनाभारी में महमूदाबाद निवासी शमशाद ने प्रतिबंधित पेड़ों का बिना परमिट कटान किया। इसकी जानकारी होने पर जब उन्होंने आरोपी को फोन किया तो उसने फोन पर गाली गलौज की। थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा ने बताया कि मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.