Sitapur News: वंशिका ने तीन स्पर्धाओं में जीता स्वर्ण, जिले का नाम रोशन
सीतापुर, अक्टूबर 18 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका पाल ने 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। देवरिया में आयोजित प्रतियोगिता में वंशिका ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ और 4x100 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विद्या भारती की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, देवरिया खास में आयोजित प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के चार प्रांतों की आठ समितियों के 49 जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच वंशिका ने तीनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की। वंशिका की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.