Sitapur News: वंदे मातरम से गूंजा नैमिषारण्य रेलवे स्टेशन
सीतापुर, अक्टूबर 28 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व से जुड़े नैमिषारण्य रेलवे स्टेशन पर बुधवार को स्टेशन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मंडल सांस्कृतिक संगठन की टीम द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' से हुआ। इस अवसर पर रेल प्रशासन द्वारा देश की आजादी में अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के लिए 'मेरे सपनों का स्टेशन नैमिषारण्य' विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसके विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और मेडल दिए गए। कार्यक्रम के दौरान एडीआरएम प्रेम शंकर झा ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। महोत्सव को लेकर पूरे र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.