Sitapur News: लावारिस खड़ी मिली चोरी हुई बाइक
सीतापुर, जुलाई 16 -- Sitapur News: सीतापुर। सदरपुर में रसूलाबाद के पास खेत के किनारे लावारिस हालत में एक बाइक खड़ी मिली। बाइक बुधवार को दिन में घर के बरामदे से चोरी हुई थी। गुरुवार को सदरपुर के रसूलाबाद के प्रमोद वर्मा के खेत के पास काले रंग की एक सुपर स्प्लेंडर बाइक खड़ी दिखाई दी। बाइक खड़ी होने की सूचना मिलते ही बाइक स्वामी गंगेला व सुबोध मौके पर पहुंचे। सुबोध ने बताया कि बुधवार की दोपहर उनकी बाइक घर के बरामदे से चोरी हो गई थी। एसओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.