सीतापुर, अक्टूबर 29 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर के लालबाग चौराहे से पक्के पुल तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पूरे मार्ग का चिन्हांकन किया। इस दौरान टीम ने सड़क की जद में आ रहे अवैध निर्माणों और दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया। चौड़ीकरण की सीमा तय करने के लिए संयुक्त टीम ने पैमाइश करते हुए मार्ग के दायरे में आ रहे पक्के निर्माणों और दुकानों पर लाल निशान लगाये। जेई दिवाकरनाथ गौतम ने बताया कि सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने के बाद चौड़ीकरण का मुख्य काम शुरू किया जाएगा ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके और रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिले। इस अभियान के दौरान लोक निर्माण विभाग सहित राजस्व विभाग के कानूनगो,...