Sitapur News: लापता युवक का शव सड़क किनारे गड्ढे में मिला, जांच की मांग
सीतापुर, सितम्बर 29 -- Sitapur News: इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में दो दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। शव देख अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने जांच की मांग की है। इमलिया सुल्तानपुर के नकरहिया गांव निवासी मुन्नूलाल का बेटा सुशील कुमार (35) बीते रविवार को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। देर रात तक घर लौटकर न आने पर परिवार वालों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार व पुलिस खोजबीन कर रही थी इस बीच मंगलवार को गांव के बाहर सड़क किनारे गड्ढे में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को बाहर निकलवाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.