Sitapur News: लापता युवक का बाढ़ के पानी में मिला शव, जांच शुरू
सीतापुर, अक्टूबर 4 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। रामपुर मथुरा क्षेत्र में बाढ़ और बारिश के बाद सड़क किनारे पानी से लबालब गहरे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। गौरा गांव के 40 वर्षीय अमरेश शनिवार शाम घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे। रातभर परिजन उनकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह गोड़ैचा-रामपुर मथुरा मार्ग के किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में उनका शव उतराता मिला। परिजनों ने पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई है। गौरा गांव निवासी अमरेश (40) पुत्र चेतराम शनिवार शाम करीब चार बजे घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ी। यह भी पढ़ें- Badaun News: तालाबनुमा गड्ढे में डूबने से युवक की मौत गांव और आसपास के इलाके में उनकी तलाश की गई, लेकिन रातभर कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह गोड़ैचा-रामपुर मथुरा मार्ग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.