Sitapur News: लाइसेंसी बंदूक से युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
सीतापुर, अक्टूबर 16 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। अटरिया के असेनिया स्थित घर में शुक्रवार को सिक्योरिटी गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से गर्दन में खुद को गोली मार ली। वह काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शवे देख परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। असेनिया गनिवासी पंकज त्रिपाठी (45) शुक्रवार सुबह अपने कमरे में थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर घरवाले आनन-फानन कमरे में पहुंचे तो पंकज खून से लथपथ पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची अटरिया पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की। थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया गया है। घटना में प्रयुक्त बंदूक कब्जे में ले ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.