Sitapur News: लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
सीतापुर, अगस्त 27 -- Sitapur News: लहरपुर/ केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर एसडीएम के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नायब तहसीलदार ने बुधवार रात बिस्वा मार्ग पर सूर्यकुंड मंदिर के निकट अवैध रूप से लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। लकड़ी लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली लहरपुर कोतवाली परिसर में ले जाकर खड़ा कर दिया। बुधवार देर रात नायब तहसीलदार सूरज भारती ने राजस्व टीम के साथ मिलकर लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर पटेला को विश्वा मार्ग पर सूर्यकुंड मंदिर के निकट जांच के लिए रोका। चालक द्वारा आवश्यक प्रपत्र ना दिखाने पर कोतवाली में लाकर सीज कराया गया। नायब तहसीलदार सूरज भारती ने अवैध रूप से लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई के लिये वन विभाग, परिवहन विभाग व मंडी समिति को निर्देशित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.