सीतापुर, अगस्त 9 -- Sitapur News: अटरिया, संवाददाता। अटरिया-नीलगांव रोड पर बगाईया सरौरा के निकट एक लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गयी। हदाज़े में चालक घायल हो गया। लकड़ी भारी टैक्टर ट्राली लेकर चालक आनंद सिंह रविवार सुबह नीलगांव की ओर जा रहा था। बगाईया सरौरा के निकट तेज़ रफ़्तार टैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गयी। घटना से मौके पर चीखपुकार मच गई। घटना देख राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। घटना में चालक आनंद सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद टैक्टर ट्राली को खाई से बाहर निकलवाया। पुलिस ने चालक को प्राथमिक उपचार के लिए एम्बुलेन्स से स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...