Sitapur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
सीतापुर, अक्टूबर 12 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। रामपुरकलां इलाके में बिसवां- सिधौली रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, साथी घायल हो गया। उधर, हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतेहपुर के जहानाबाद जापरपुर निवासी गौरव (18) अपने साथी योगेन्द्र के साथ कपड़े की फेरी लगाता था। वह अपने साथियों के साथ बहराइच के मदन कोठी में रुककर काम करते थे। सोमवार को गौरव और योगेन्द्र एक ही बाइक से सीतापुर आ रहे थे। वह बिसवां- सिधौली रोड पर स्थित धौकलगंज चौकी के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा- तफरी मच गई। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.