Sitapur News: रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव
सीतापुर, जुलाई 16 -- Sitapur News: महमूदाबाद। बुढ़वल-सीतापुर रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी के एसआई बताया कि युवक ने सफेद बनियान व जींस पहन रखी थी। उसके पास से जन साधारण एक्सप्रेस का बिहार के सहरसा से आनंद बिहार दिल्ली तक का टिकट मिला है। जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.