Sitapur News: रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव
सीतापुर, अक्टूबर 3 -- Sitapur News: बिसवां देहात, संवाददाता। जलालपुर गांव के पास रेलवे पटरी पर शनिवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। शव देख हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान मोहल्ला शंकरगंज निवासी राजेश वर्मा पुत्र लालजी वर्मा के रूप में की। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया कि राजेश मजदूरी करता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से राजेश की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव देख परिवार वालों का बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.