सीतापुर, सितम्बर 26 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रेउसा सीएचसी परिसर और वार्डों में पानी भर गया। भर्ती मरीजों के बिस्तरों तक पानी पहुंचने पर उन्हें बरामदे में शिफ्ट करना पड़ा। जलभराव से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। सीएचसी परिसर के सरकारी आवास भी प्रभावित हुए। कई आवासों की छत से पानी टपकने के कारण चिकित्सकों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। सीएचसी के वार्ड में पानी भरने की सूचना पर डीएम डॉ. राजा गणपति आर रेउसा सीएचसी पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हाल जाना। चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Hardoi News: डीएम और एसपी ने देखा बारिश के कहर का असर खंड विकास अधिकारी को जलभराव व जल निकासी की स्थिति पर विशेष ध्यान देते...