Sitapur News: रुपये लेनदेन के विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, दो घायल
सीतापुर, जुलाई 30 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर में महोली के उरदौली में बुधवार देर रात रुपये के लेनदेने के विवाद में जमकर बवाल हो गया। इस बीच एक पक्ष के दूसरे पक्ष पर फायर झोंक दिया। युवक के पैर में गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर गया। बदमाशों को भागता देख पीड़ित ने परिवार वालों को फोन कर दिया। इतने में परिवार वालों ने बाइक सवारों का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने फिर फायर कर दिया। गोली युवक के कमर के पास जा लगी। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। वहीं, दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना का विवरण महोली के उरदौली निवासी श्री राम वर्मा और उरदौली के ही आरिफ के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले भी दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.