Sitapur News: रास्ता भटकी बालिका को परिजनों से मिलाया
सीतापुर, जुलाई 10 -- Sitapur News: सीतापुर। महिला थाना पुलिस ने रास्ता भटकी एक बालिका को काउंसलिंग के बाद उसके परिजनों को सौप दिया है। पुलिस के मुताबिक नौ जुलाई को शहर के वैदेही वाटिका के पास स्थित स्पर्श ढाबा के समीप एक बालिका लावारिस हालत में घूमने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद महिला थाना पुलिस टीम ने बालिका को अपने संरक्षण में ले लिया। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम सिमरन उर्फ कीर्ति रस्तोगी पुत्री दीप प्रकाश और पता लखीमपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला शास्त्रीनगर बताया। जिसके बाद महिला थाना पुलिस टीम ने बालिका के परिजनों का पता लगाकर उनसे संपर्क किया। 10 जुलाई को महिला थाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर बालिका को सौप दिया। यह भी पढ़ें- Munger News: ढोल पहाड़ी के विकास के लिए चल रहे कार्यो का वन प्रक्षेत्र पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.