Sitapur News: राधिकाष्टमी पर हुआ कार्यक्रम
सीतापुर, सितम्बर 19 -- Sitapur News: महमूदाबाद। महमूदाबाद और पैंतेपुर कस्बे में शनिवार को कृष्ण मंदिरों में राधिकाष्टमी मनाई गई। इस दौरान विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्री राधा कृष्ण मंदिर में राधाष्टमी पर्व पर कस्बे के भक्तों ने आकर्षक सज्जा बनाकर भगवान के मंदिर को समर्पित किया। भक्तों ने श्री राधा कृष्ण की आरती कर अष्टमी के मौके पर प्रसाद वितरण किया। महमूदाबाद कस्बे के बजाजा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में कस्बे के गौरव गुप्त, विक्रांत सिंह, मंयक गुप्त, हरिहर नाथ पोरवाल, श्याम नारायण कश्यप, पंकज नाग, संदीप गुप्त ने अपने साथियों के साथ मंदिर की भव्य सजावट की। राधाष्टमी के मौके पर कई तरह के मिष्ठान, फल और मेवे का भोग श्री राधारानी को भक्तों द्वारा अर्पित किया गया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: राधा अष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.