सीतापुर, सितम्बर 6 -- Sitapur News: सीतापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों के साथ घरों में भी श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। श्रम उपायुक्त मनरेगा के आवास पर आकर्षक झांकी सजाई गई। घर में भजन-कीर्तन के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान उनके बच्चे ईवा और एरिका ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जन्माष्टमी के तीसरे दिन भी बाजारों में दिखी रौनक, भक्तिमय रहा जिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...