सीतापुर, सितम्बर 11 -- Sitapur News: महमूदाबाद, सीतापुर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा देर रात चीनी मिल मार्ग स्थित गायत्री मंदिर के निकट भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुश राज विश्वकर्मा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कमलेश राजपूत, वागीश दिनकर, श्याम नारायण, विपिन वर्मा, पंकज गुप्त, संजय भारती, कृष्ण मुरारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...