Sitapur News: राजघाट पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव
सीतापुर, नवम्बर 18 -- Sitapur News: नैमिषारण्य, संवाददाता। तीर्थ नैमिषारण्य के राजघाट पर गोमती नदी के किनारे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पेड़ से करीब 40 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। नैमिषारण्य पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि राजघाट पर युवक का शव पेड़ से लटका होने मिली। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फोरेंसिक टीम ने आसपास के नमूने भी जुटाए है। शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.