Sitapur News: रसोइयों को सम्मानित कर बांटे कैशलेश चिकित्सा कार्ड
सीतापुर, अगस्त 23 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। कस्बे के तहसील सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रसोइयों को कैशलेश चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक मनीष रावत ने की। विधायक मनीष रावत और एसडीएम अविनाश कुमार ने रसोइया सावित्री, चंद्रकली, सरोज, रामवती, सुनीता समेत अन्य रसोइयों को सम्मानित कर कैशलेश चिकित्सा कार्ड सौंपे। कार्यक्रम में रसोइयों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके हित में संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन दिव्या श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह, सहायक लेखाकार पवन सिंह, मनोज यादव, मुदस्सिर रिजवी, अलकेंद्र सिंह, अमरेश वर्मा, सुमित और हर्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.