Sitapur News: रबी फसलों की बुआई से पहले बीज शोधन जरूरी, कम लागत में बढ़ेगी पैदावार
सीतापुर, अक्टूबर 29 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। रबी फसलों की बुआई से पहले बीज शोधन करने से फसलों को कई तरह के रोगों से बचाया जा सकता है। इससे खेती की लागत कम करने के साथ उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिव शंकर ने किसानों को बीज और भूमि शोधन अपनाने की सलाह दी है। कृषि रक्षा अधिकारी शिव श्ंकर ने बताया कि प्रदेश में प्रतिवर्ष कीट, रोग और खरपतवार समेत विभिन्न कारणों से करीब 15 से 20 प्रतिशत फसल नष्ट हो जाती है। इसमें 33 प्रतिशत नुकसान खरपतवार, 26 प्रतिशत रोग, 20 प्रतिशत कीट, सात प्रतिशत अन्न भंडारण, छह प्रतिशत चूहों और आठ प्रतिशत अन्य कारणों से होता है। बीज, मिट्टी, हवा और कीटों के माध्यम से फसलों में रोग फैलते हैं। बीज शोधन से इनसे बचाव किया जा सकता है। गेहूं में करनाल बंट और अनावृत कंडुआ, जौ में अनावृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.