Sitapur News: रक्षाबंधन पर महमूदाबाद में लगा भीषण जाम, रेलवे क्रॉसिंग पर 45 मिनट रुकी ट्रेन
सीतापुर, अगस्त 29 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को महमूदाबाद में खराब यातायात प्रबंधन का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। त्योहार की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए कोई ठोस तैयारी नहीं होने से शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सबसे गंभीर स्थिति लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रही, जहां जाम रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया। इससे गोंडा से सीतापुर जा रही पैसेंजर ट्रेन करीब 45 मिनट तक आउटर पर खड़ी रही。
जाम की स्थिति शुक्रवार शाम करीब तीन बजे लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की भीड़ के चलते भीषण जाम लग गया। संदना पेट्रोल पंप से लेकर कर्बला तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात यह हो गए कि वाहनों की कतार रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। इसी दौरान गोंडा से सीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.