सीतापुर, सितम्बर 9 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से क्षेत्र के रंडा कोडर गांव को जोड़ने वाले मुख्य डामरीकृत मार्ग का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। जिस वजह से इस मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

स्थानीय समस्याएँ स्थानीय गौढ़ी गांव के निकट स्थित पुल के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने पर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुल के समीप निचले हिस्से में लंबे समय से जलभराव था। भारी वर्षा के कारण पानी का दबाव बढ़ा और सड़क की नींव कमजोर हो गई, जिस वजह से सड़क का एक बड़ा और गहरा भाग नीचे बैठ गया। ऐसे में दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना पूरी तरह बंद हो गया है।

वैकल्पिक रास्तों का उपयोग इसके चलते रंडा कोडर सहित आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने के लिए लंबे और वैकल्पिक कच...