सीतापुर, जुलाई 6 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद में दबंगों ने रंजिश में एक युवक की लाठी- डंडे से पिठाई कर दी। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महमूदाबाद के कंडारी निवासी श्यामू के मुताबिक रविवार शाम को खेत से वापस लौट रहे थे इस बीच गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने लाठी- डंडे से उनकी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सेमरी कला में दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...