Sitapur News: रंजिश में मारपीट का आरोप, चार पर केस
सीतापुर, अक्टूबर 31 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। हरगांव स्थित मोतीपुर सेलूमऊ निवासी अब्दुल रहमान ने गांव के चार लोगों पर पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब्दुल रहमान के अनुसार, बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर उनकी अजय, मिलन, मोहित और रंजीत से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि 28 अक्टूबर को इसी रंजिश में चारों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे उनके चचेरे भाई मुकर्रम को भी पीटा गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ नेहा त्रिपाठी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.