सीतापुर, जुलाई 28 -- Sitapur News: सीतापुर। मानपुर थाना क्षेत्र के कंजापुर गांव में मंगलवार दोपहर एक महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़िता राजकुमारी का आरोप है कि गांव के खुशीराम की पत्नी से विवाद हो गया। आरोप है कि खुशीराम पक्ष ने राजकुमारी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। उनको सीएचसी बिसवां पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...