Sitapur News: रंजिश में किशोर और चचेरे भाई पर नुकीले हथियार से हमला
सीतापुर, अगस्त 9 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात रंजिश को लेकर एक युवक ने किशोर और उसके चचेरे भाई पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां किशोर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शहर कोतवाली इलाके के सरदार फार्म मस्जिद के पास हुई घटना में 14 वर्षीय अयान और उसका चचेरा भाई 26 वर्षीय दानिश घायल हुए हैं। परिजनों के अनुसार दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। अयान की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया, जबकि दानिश का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि अयान का स्थानीय निवासी सलीम के बेटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.