Sitapur News: रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार, बच्चों की पसंद आ रही कार्टून वाली राखियां
सीतापुर, अगस्त 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजार राखियों की रंग-बिरंगी रेंज से सज गए हैं। बहनें भाइयों की पसंद और अपनी पसंद के अनुसार राखियां खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। इस बार बच्चों में स्पाइडरमैन, डोरेमॉन, छोटा भीम, मोटू-पतलू और लाइट वाली राखियों को लेकर खासा उत्साह है। वहीं बड़ों की पसंद में ओम, श्री, रुद्राक्ष, मोती, नग और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां शामिल हैं। त्योहार से एक दिन पहले गुरुवार को बाजारों में राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। शहर के प्रमुख बाजारों में राखी की दुकानों पर महिलाओं और बच्चों की चहल-पहल रही। लालबाग, घंटाघर, आंख अस्पताल रोड, कैंची पुल, मनोज पांडेय चौक, तिवारी चौक और ग्रीकगंज समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.