सीतापुर, जुलाई 4 -- Sitapur News: सीतापुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को राजकीय इण्टर कॉलेज, सीतापुर में आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह की पाली में 08.30 से 11.45 बजे तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शाम की पाली में दो से 05:15 बजे तक होगी। सभी छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं या अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर उसे प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने दी है। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को, सख्त निगरानी में होगा इम्तिहान; जानिए जरूरी गाइडलाइन्स यह भी पढ़ें- 28 को होगी यूपी बोर्ड की कम्पार्टमेंट...