सीतापुर, अगस्त 9 -- Sitapur News: इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सहादत नगर गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहादत नगर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र रामकिशोर की रविवार को मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, किसी बात को लेकर सर्वेश का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसके भाई उसे मायके लेकर चले गए थे। कुछ समय बाद सर्वेश की संदिग्ध हालात में मौत की जानकारी सामने आई। ग्रामीणों के अनुसार सर्वेश करीब चार वर्षों से अपने माता-पिता से अलग रह रहा था। यह भी पढ़ें- Samastipur News: युवती की हुई मौत, हत्या की आशंका वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़...