Sitapur News: मोबाइल खेाजकर उनके स्वामियों को सौंपा
सीतापुर, अक्टूबर 5 -- Sitapur News: महमूदाबाद। कोतवाली पुलिस ने 50 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए हैं। मोबाइल पाकर उनके चेहरे खिल गए। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि क्षेत्रभर से खोए 50 मोबाइल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह, अपराध निरीक्षक अनिल सिंह की टीम ने मुबारकपुरकलां के अफसर, तुरसेना के लल्लू सिंह, बाड़ी के शाबुद्दीन, खरसठ के अनिल, बेलदारी टोला के शिवम वर्मा, बाराबंकी के फूलचंद्र, सहदेवा के दीपक, पैंतेपुर के अवधेश, बंहौरा के रामू, मूलचंद्र पुरवा के सतीश, न्यामतपुर लबरहा के रोहित कुमार, रसूलपुर के राकेश, दरियापुर के राजू, कल्याणपुर के अर्पित समेत 50 लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। सीओ ने बताया कि क्षेत्रभर के खोए मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.