सीतापुर, अक्टूबर 4 -- Sitapur News: इमलिया सुल्तानपुर/सीतापुर, संवाददाता। विकासखंड ऐलिया में गौशालाओं के संचालन के बावजूद सड़कों पर घूम रहे छुट्ता गोवंश अब राहगीरों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। रविवार सुबह सीतापुर-गोला मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले शेरपुर निवासी 60 वर्षीय मुन्ना पर सांड ने हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं एक ग्रामीण की जान जाने के बाद छुट्टा गोवंश को लेकर लोगों में आक्रोश है। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी मुन्ना (65) रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से सड़क की ओर टहलने निकले थे। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते में घूम रहे एक सांड ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। टक्कर लगने से मुन्ना सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग उ...