सीतापुर, जुलाई 25 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। साहित्य सृजन संस्थान की ओर से स्थानीय शहरी सराय स्थित मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल के सृजन पुस्तकालय में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के मेधावी और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षण सामग्री दी गई। कार्यक्रम में कक्षा नौ के छात्र सुधीर कुमार, शिवानी और बृजेश कुमार को उनकी पाठ्यक्रम की पुस्तकें, आवश्यक स्टेशनरी और स्कूल बैग प्रदान किए गए। समारोह में सह जिला प्रचारक विकल्प कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष साहित्यकार संदीप मिश्र ने बताया कि उनकी संस्था हर साल क्षेत्र के गरीब और मेधावी बच्चों को इस प्रकार निःशुल्क बुक कि...