Sitapur News: मेटा के अलर्ट पर आठ मिनट में पहुंची पुलिस, युवक को बचाया
सीतापुर, अगस्त 12 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। पिसावां पुलिस की तत्परता से सोमवार को एक 21 वर्षीय युवक की जान बच गई। युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट की थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मेटा के जरिए मिले अलर्ट के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज आठ मिनट में युवक की लोकेशन तक पहुंच गई और उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि कपसा खानपुर निवासी युवक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट की थी। पोस्ट के आधार पर मेटा की ओर से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय को अलर्ट भेजा गया। मुख्यालय से सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रेस की और स्थानीय पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया। पुलिस टीम करीब आठ मिनट में युवक के घर पहुंच गई। वहां युवक की स्थिति गंभीर देखकर पुलिसकर्मियों ने त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.