सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: रेउसा। जलस्तर बढ़ने के साथ ही शारदा नदी ने कटान तेज कर दिया है। तीन दिनों में ही मेउढ़ी छोलहा में कटान के चलते मोइनुद्दीन, इसराइल, मोहम्मद मैकू, देवता दीन की 27 बीघा जमीन पर लगी फसल नदी में समा गई हैं। किसानों का कहना है कि विगत तीन-चार दिनों में कटान की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। प्रशासन की ओर से अभी तक कटान रोकने के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके अलावा किशोरगंज में शारदा ने कटान शुरं कर दिया है। यहां के संजय के खेत में भी तेजी से कटान हो रहा है। किसान अपनी आंखों के सामने अपनी फसल और जमीन को नदी में समाता देखने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: तीन बैराजों से सरयू नदी में छूटा 3.88 लाख क्यूसेक पानी, उफान की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...