Sitapur News: मूसलाधार बारिश से रिहायशी इलाकों में हुआ जलभराव, खेतों में बिछीं फसलें
सीतापुर, सितम्बर 25 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जनपद में गुरुवार की मध्यरात्रि से शुरू हुई बारिश शुक्रवार देर रात तक जारी रही। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही मौसम भी सुहाना हो गया। हालांकि सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। झमाझम बारिश के बीच स्कूली बच्चे रेनकोट और छाते के सहारे स्कूल जाते दिखाई दिए। वहीं लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। वहीं बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों में खेतों में खड़ी फसलें बिछ गईं। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 24 घण्टे के भीतर 26.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिले में 27 सितंबर तक रेड अलर्ट जारी किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.