Sitapur News: मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, तीन पर मुकदमा
सीतापुर, अक्टूबर 4 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। निर्माण सामग्री के कारोबार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर भी उससे और उसके रिश्तेदारों से रकम ली गई। पैसा वापस मांगने पर करीब साढ़े 12 लाख रुपये के चेक दिए गए, लेकिन खाते में पर्याप्त रकम नहीं होने से चेक बाउंस हो गए। पीड़ित की तहरीर पर सिधौली कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसवां के मोहल्ला मिरदही टोला निवासी लियाकत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में उनके परिचित बिसवां के ब्राह्मणी टोला निवासी आदिल रिजवान ने उनकी मुलाकात सिधौली के गोविंद नगर निवासी दीपक सिंह और उनकी पत्नी कोनिका सिंह से कराई थी। आरोप है कि दीपक को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.