सीतापुर, अगस्त 23 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। बिसवां विकासखंड की ग्राम पंचायत जहांगीराबाद में मुख्य रास्ता महीनों से गंदे पानी में डूबा है। नाली और बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर जमा पानी सड़ रहा है। दुर्गंध के बीच करीब 800 ग्रामीणों का आवागमन दूभर है। गंदे पानी से होकर लोगों को घर, मस्जिद, अस्पताल और दुकानों तक पहुंचना पड़ रहा है। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। समस्या सीतापुर-बहराइच मार्ग पर डाकघर और श्याम श्री हॉस्पिटल के बीच से पश्चिम दिशा में अनुसूचित बस्ती को जाने वाले खड़ंजे की है। इसी रास्ते पर मस्जिद, खान क्लीनिक, गुलशन प्लाईवुड प्रोडक्ट और दरी फैक्ट्री भी हैं। यह भी पढ़ें- Sitapur News: गंदे पानी से नरक बना मुख्य रास्ता, 800 ग्रामीणों का निकलना दूभर ग्रामीणों के मुताबिक खड़ंजा...