सीतापुर, जुलाई 5 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर के मुंशीगंज गैस गोदाम के आसपास के इलाके में शनिवार रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। क्षेत्र में अचानक मुख्य बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसके चलते पूरे मोहल्ले की बत्ती गुल हो गई। चिपचिपी गर्मी में रातभर लोग बेहाल रहे। वहीं सुबह के समय क्षेत्र में पेयजल का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया। पानी की मोटरें न चलने से लोगों को दैनिक कार्यों के लिए भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को दिन में बिजली आई तो राहत की सांस ली। लेकिन यह सुख अधिक समय नहीं रह सका रविवार देर शाम फाल्ट होने से बिजली फिर गुल हो गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: भाभानगर में 18 घंटे बिजली गुल होने पर सबस्टेशन घेरा इसके बाद उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया। नाराज लोग लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़क जाम कर दिया। जाम बढ़ता ...