सीतापुर, अक्टूबर 15 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेहटा की छात्राओं ने इंडियन बैंक की तंबौर शाखा का भ्रमण किया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने छात्राओं को बैंकिंग कार्यप्रणाली, वित्तीय साक्षरता और खाता संचालन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। भ्रमण के दौरान छात्राओं को बैंक में होने वाले विभिन्न कार्यों से परिचित कराया गया। बैंक कर्मियों ने उन्हें बचत के महत्व और बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के बारे में समझाया। साथ ही वित्तीय लेनदेन के प्रति जागरूक करते हुए बैंक से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी साझा कीं। इस मौके पर विद्यालय की वार्डन नीलम यादव, ज्ञानी देवी, रीमा वर्मा, ममता रानी, सरिता पाल, आयुषी सिंह और सुखदेव कुमार उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri N...