Sitapur News: मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक
सीतापुर, नवम्बर 7 -- Sitapur News: सीतापुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को हरगांव क्षेत्र के रीछिन गांव और रामनगर चौकी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने करीब 86 महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही एंटी रोमियो चेकिंग और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े कानूनों के बारे में बताया गया। टीम ने 1090, 1098, 181, 112 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 सहित विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। कन्या सुमंगला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और निराश्रित महिला पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। पंफलेट वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.