Sitapur News: मासूम से दरिंदगी का आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
सीतापुर, अक्टूबर 18 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। मानसिक मंदित किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को रामपुर मथुरा पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गंभीर हालत में किशोरी का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।पुलिस के मुताबिक सदरपुर क्षेत्र के गोडैचा मार्ग किनारे स्थित एक गांव की किशोरी 14 अक्टूबर की शाम खेत से लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसे अगवा कर ले गया। आरोपी किशोरी को करीब 28 किलोमीटर दूर रामपुर मथुरा क्षेत्र के अंगरौरा के पास घाघरा नदी के बंधे पर ले गया और दुष्कर्म के बाद वहां फेंककर फरार हो गया। रात करीब आठ बजे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने किशोरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.