Sitapur News: मासूम के अपहरण का प्रयास, पकड़ी गई युवती
सीतापुर, अगस्त 26 -- Sitapur News: सीतापुर। शहर कोतवाली में एक मासूम के अपहरण करने का आरोप परिजनों ने युवती पर लगाया है। शहर के मोहल्ला हेमपुरवा नारायण नगर निवासी बबलू के अनुसार उनका तीन वर्षीय बेटा आर्यन घर के पास ही खेल रहा था। मंगलवार शाम करीब सात बजे एक युवती उसे उठाकर अपने साथ ले जाने लगी। कुछ लोगों ने देखा और शोर सुना तो वह युवती के पीछे भागने लगी। मोहल्लेवालों ने बच्चे के साथ ही युवती को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि नशे की हालत में युवती ने इस घटना को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- Unnao News: युवती को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा वह आसपास की ही रहने वाली है। उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.