Sitapur News: मामूली विवाद में युवक को पीटा
सीतापुर, सितम्बर 26 -- Sitapur News: सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मंगरिंगंज निवासी मनोज शुक्ला के मुताबिक वह घर से बाजार जा रहे थे। वह किंग जार्ज स्कूल के पास पहुंचे ही तभी मौन मिश्रा और मिथुन मिश्रा ने अपने दो साथियों के साथ रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर लात घूसों से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को जुटता देख आरेापी भाग निकले। इंस्पेक्टर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.